रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
05-Nov-2025 03:02 PM
By First Bihar
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दिशा में सदर अस्पताल परिसर में एक विशेष चुनाव कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे जिले के स्वास्थ्य तंत्र की निगरानी की जाएगी। किसी भी अप्रत्याशित घटना या स्वास्थ्य समस्या की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद सुनिश्चित करेगी।
दरअसल, जिले के सदर अस्पताल में पहले से संचालित एईएस कंट्रोल रूम को इस बार चुनाव अवधि के लिए विशेष कंट्रोल रूम के रूप में सक्रिय किया जाएगा। यह 24 घंटे चालू रहेगा और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार संपर्क बनाए रखेगा। किसी भी आपात जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज मिल सके।
मतदान के दिन डॉक्टरों की टीम विशेष रूप से अलर्ट रहेगी। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर प्रखंड में डॉक्टर अधिकारियों को प्रमुख बनाया गया है, जो अपने-अपने इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करेंगे।
मतदान केंद्रों के पास एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी कर्मी या मतदाता की अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। मतदान के दौरान सभी अस्पतालों में दवाओं, इंजेक्शनों और प्राथमिक इलाज सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवधि के लिए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।
इस पूरी तैयारी का उद्देश्य मतदान के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी आपात स्थिति को तुरंत संभालना और मतदाताओं तथा चुनाव कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की यह अलर्ट व्यवस्था चुनाव की पारदर्शिता और सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।