ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar Politics :'हमलोगों के रहते कैसे कोई बना लेगा सरकार ...', बोले लालू यादव ... दिल्ली चुनाव का बिहार में नहीं पड़ेगा कोई असर

Bihar Politics: दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद अब सभी सियासी दलों का फोकस बिहार पर शिफ्ट होने लगा है। इस साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव है। बिहार चुनाव में नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवीं बार बहुमत हासिल

13-Feb-2025 09:51 AM

By First Bihar

Bihar Politics: दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद अब सभी सियासी दलों का फोकस बिहार पर शिफ्ट होने लगा है। इस साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव है। बिहार चुनाव में नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवीं बार बहुमत हासिल करने का प्रयास करेंगे तो वहीं राजद तेजस्वी के नेतृत्व में दो दशक की एंटी इनकंबेंसी को भुनाने की कोशिश करती नजर आएगी। अब इसी बात को लेकर जब राजद सुप्रीमो लालू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ =साफ़ लहजे में इसका जवाब दिया है। 


राजद सुप्रीमो लालू यादव ने साफ़-साफ़ लहजों में कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का असर बिहार में नहीं पड़ने वाला है। यहां हमलोगों के रहते कोई दूसरा सरकार कैसे बना लेगा। अभी हमलोग यहीं हैं तो कोई भी इतनी आसानी से कैसे सरकार बना लेगा। बिहार का चुनाव चुनाव इतना आसान नहीं है। इससे पहले भी लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों यह कहते रहें कि बिहार विधानसभा चुनाव इतना आसन नहीं होने वाला है,बिहार को समझाना इतना आसान नहीं है। इसके बाद अब एक बार फिर लालू यादव ने यह एलान कर दिया है कि हमलोगों के रहते हुए बिहार में कोई सरकार नहीं बना सकता है।  


मालूम हो कि, इससे पहले लालू यादव ने नालंदा में एक कार्यक्रम में राजद नेताओं को यह कहा था कि यह कहा था कि आपको कहीं किसी के सामने सिर झुकाना है, न मैंने किसी के सामने सिर झुकाया है। हम सभी को मिलकर काम करना है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए सभी को एक साथ खड़ा रहना होगा। लालू यादव ने राजद की आगामी योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार बनी तो बिहार के लोगों को फ्री बिजली मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। बिहार की जनता को कभी निराश नहीं होने देंगे। 


आपको बता दें कि, बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकता हैं। यहां एनडीए गठबंधन में बीजेपी अभी जदयू के मुकाबले बड़े दल की भूमिका में है। बात अगर महागठबंधन की करें तो यहां राजद सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट सहयोगियों की भूमिका में हैं। इसके साथ ही बिहार में जदयू और राजद दोनों ही पार्टियां इस समय इलेक्शन मोड में हैं ऐसे में अब देखना यह है कि लालू का यह बयान कितना असर डालता है।