बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
15-Oct-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा यादव के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। खेसारी ने कहा कि उनकी पत्नी चंदा यादव चुनाव लड़ने के लिए अभी तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही उनकी पत्नी चुनाव लड़ने के लिए सहमति देंगी, वे इस विषय पर विचार करेंगे।
पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं आज भी अपनी पत्नी से बात करने जा रहा हूं क्योंकि उनकी बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। यदि मैं उनकी बात नहीं सुनूंगा, तो मैं रावण बन जाऊंगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पत्नी राजी हो जाती हैं, तो अगले दो दिनों में उनका नामांकन निश्चित होगा।
खेसारी लाल ने यह भी कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर तेजस्वी यादव का चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा, भोजपुरी गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर बोलते हुए खेसारी ने कहा कि उनकी सुरक्षा यही है कि जल्द से जल्द दोनों आपसी मतभेद भुलाकर अपने घर को फिर से बसाएं।
बता दें कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव के छपरा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। खुद खेसारी लाल ने चंदा यादव के आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान किया था लेकिन खेसारी के ताजा बयान से चंदा यादव के चुनाव लड़ने पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना