Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
18-Oct-2025 12:31 PM
By First Bihar
Bank Balance of Khesari Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव अब महज कुछ ही दिनों में होने वाला है, चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस नामांकन प्रक्रिया में कई नए चेहरे सामने आए है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मंच पर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहली बार वे छपरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हैं। उनके चुनावी सफर पर जनता की नजरें टिकी हैं, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ दोनों ही अहम हैं।
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने नामांकन करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है, जिसमें उन्होंने 85 लाख रुपये मूल्य की जमीन है, जबकि उनकी पत्नी चंदा देवी के नाम पर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की जमीन दर्ज है। इसके अलावा, दोनों की ओर से घोषित संपत्ति में बैंक बैलेंस, चल संपत्ति, आभूषण और भूमि शामिल हैं। यह संपत्ति विवरण उनके चुनावी आय प्रमाणपत्र में दर्ज है, जो उम्मीदवार की पारदर्शिता और वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लोकप्रियता के मामले में हमेशा शीर्ष पर रहा है। फिल्मों और संगीत के माध्यम से उन्होंने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। अब इस लोकप्रियता को राजनीतिक क्षेत्र में भी परखने का समय आया है। उनके समर्थकों का मानना है कि खेसारी लाल यादव का फिल्मी करियर और जनता में पहचान उन्हें जनप्रिय नेता बनने में मदद कर सकती है।
पहली बार चुनाव लड़ते हुए भी खेसारी लाल यादव को संपन्न परिवार और लोकप्रियता का फायदा मिलेगा, लेकिन उन्हें वास्तविक राजनीति की चुनौतियों और विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझते हुए जनता का विश्वास जीतना होगा। छपरा क्षेत्र के मतदाता उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ यह भी देखेंगे कि वे स्थानीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर कितना ध्यान देते हैं।
इस तरह, खेसारी लाल यादव का सफर भोजपुरी सिनेमा से राजद के उम्मीदवार तक दर्शाता है कि कैसे कलाकार अपनी लोकप्रियता और जनता के बीच पहचान का फायदा उठाकर राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनका चुनावी प्रदर्शन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मीडिया और जनता दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण चर्चित विषय बना हुआ है।