रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
07-Nov-2025 01:48 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया में शुक्रवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। शुक्रवार एक विशाल चुनावी सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को हेलिकॉप्टर तकनीकी कारणों से करीब 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
वहीं, चिराग पासवान की निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद चिराग पासवान को दूसरे जगह जाना था। सभा समाप्ती के बाद दूसरे जगह जाने के लिए हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की परमिशन नहीं मिली। यह परमिशन इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी आने के कारण उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर संपर्क किया और स्थिति की जानकारी ली। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि यह समस्या केवल उनके साथ नहीं है, बल्कि सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ान प्रभावित हो रही थी।
केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फोन पर चर्चा की और उड़ान में हो रही देरी की जानकारी दी। चिराग पासवान ने कहा कि उनके लिए आज नौ चुनावी सभाएं निर्धारित थीं, लेकिन एक घंटे से हेलिकॉप्टर में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा था। लंबे इंतजार के बाद लगभग 1 घंटे 22 मिनट की देरी के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान की अनुमति मिल गई। इसके बाद चिराग पासवान सीधे हेलीपैड के समीप खड़े लोगों से मिले, जनता का अभिवादन स्वीकार किया और एनडीए प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस सभा ने चुनावी माहौल को गर्म किया और पश्चिम चंपारण के चुनावी समीकरणों पर सीधा असर डालने की संभावना जताई जा रही है। चिराग पासवान ने अपने संबोधन में एनडीए के समर्थन और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के भरोसे पर भी जोर दिया। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।