ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: BJP नेता की सड़क हादसे में मौत, नामांकन से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (52 वर्ष) की शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Bihar News

18-Oct-2025 01:18 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (52 वर्ष) की शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा हाजीपुर-छपरा फोरलेन पर दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार सिंह स्कूटी से पटना लौट रहे थे, तभी सुबह करीब चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, भोर में एक एंबुलेंस चालक की नजर सड़क किनारे गिरी स्कूटी पर पड़ी। उसने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। रंजीत कुमार सिंह मूल रूप से सिवान जिले के निवासी थे और वर्तमान में पटना के नेहरू नगर, बोरिंग रोड में रहते थे। शुक्रवार को वे सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नामांकन कार्यक्रम में भी भाग लिया था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे स्कूटी से पटना लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


इस हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रंजीत कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उन्हें एक समर्पित और कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। पार्टी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना और सहयोग का आश्वासन दिया है।


रंजीत कुमार सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और किसान मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे किसानों के हितों को लेकर हमेशा मुखर रहते थे और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।


इस घटना ने एक बार फिर चुनावी मौसम में सड़क सुरक्षा और उम्मीदवारों की यात्रा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए तकनीकी जांच और वाहन ट्रैकिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।