ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

BJP के कई नेता पार्टी से निष्कासित, मिली इस बात की सजा..

BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले BJP ने 4 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। ये नेता NDA उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। JDU ने भी 16 विद्रोहियों को बाहर किया..

BJP

27-Oct-2025 09:12 AM

By First Bihar

BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में अनुशासन की कवायद तेज हो गई है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, ये सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र या अन्य दलों से चुनाव लड़ रहे थे। पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी हितों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए छह वर्ष के लिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


निष्कासित नेताओं में बहादुरगंज विधानसभा सीट से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार, कहलगांव से पवन यादव और बड़हरा से सूर्य भान सिंह शामिल हैं। BJP के प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि ये नेता पार्टी के फैसले का उल्लंघन करते हुए NDA के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे थे, जिससे गठबंधन की एकता पर सवाल उठ रहे थे।


निष्कासन आदेश जारी होने के बाद इन नेताओं ने अपनी उम्मीदवारी जारी रखने का संकेत दिया है, इधर पार्टी का कहना है कि यह कदम अन्य नेताओं के लिए चेतावनी है। बिहार में NDA में BJP, JDU, LJP (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो चुका है, जिसमें BJP और JDU को क्रमशः 101-101 सीटें मिली हैं।


BJP की इस कार्रवाई से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी दो दिनों में 16 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU ने पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, सुधर्शन कुमार, पूर्व MLC रणविजय सिंह, संजय प्रसाद, अमर कुमार सिंह, आश्मा परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज, विवेक शुक्ला, महेश्वर यादव और संजीव श्याम सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित किया। JDU के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए कहा कि ये नेता पार्टी और गठबंधन के खिलाफ जाकर अनुशासनहीनता बरत रहे थे। JDU का यह कदम भी NDA की एकजुटता सुनिश्चित करने का प्रयास है।