Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
22-Jul-2025 10:48 AM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक जमकर हंगामा करने लगे. स्पीकर नंदकशोर यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की,विपक्षी विधायक सदन में खड़े होकर शोरगुल करने लगे. हंगामा कर रहे विधायक वेल में पहुंच गए नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं. स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से पूछा आपलोग काला-काला पहनकर क्यों आ गए हैं, अच्छा नहीं लग रहा है.
हंगामे की वजह से सदन दो बजे तक स्थगित
स्पीकर ने नारेबाजी कर रहे विधायकों से कहा कि नारा लगाते-लगाते गला बझ जायेगा, चुनाव में नारा लगाना है, पहले ही बझ जायेगा. इसलिए आपलोग सीट पर बैठिए. दरअसल, Sir पर बहस की मांग को लेकर विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे. हाथ में पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे विपक्षी विधायकों के हाथ से प्ले कार्ड छीनने का आदेश स्पीकर ने दिया. इसके बाद मार्शल ने सभी पोस्टर ले लिए. हंगामा थमने की बजाय बढ़ते जा रहा था, स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आपलोग सीट पर जाइए और एक सदस्य अपनी बात रखें. इसके बाद भी हंगामा कर रहे विधायक शांत नहीं हुए. वेल में हंगामा कर रहे विधायकों ने रिपोर्टर टेबल को तोड़ने की कोशिश की. इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
सदन के बार भी विपक्षी विधायकों का हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायकों ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. स्पीकर नंदकिशोर यादव को भी विधानसभा में जाने से रोकने की कोशिश की. बड़ी मुश्किल से वे अपने कक्ष तक पहुंचे. राजद-कांग्रेस व वामदलों के विधायक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.