बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
16-Oct-2025 05:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। नामांकन की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन 20 अक्टूबर तक चलेंगे और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है। इससे पहले, 16 अक्टूबर को पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने घोषणा की कि वह बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह भी बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ उसका समन्वय हो चुका है और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
RLJP प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की जनता अब एक नए विकल्प की तलाश में है और RLJP-AIMIM का गठबंधन राज्य की राजनीति को नई दिशा देगा। हालांकि, पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि RLJP महागठबंधन में शामिल हो सकती है, लेकिन बात नहीं बन पाने के कारण पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।
इसी बीच, 15 अक्टूबर को पार्टी को एक बड़ा झटका तब लगा जब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने संस्थापक रामविलास पासवान की नीतियों से भटक गई है और संगठन में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है।