बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
25-Oct-2025 03:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच बीजेपी ने अपने पूर्व विधायक के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। बीजेपी के पूर्व विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नेतृत्व के फैसले के खिलाफ जाने को लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ सख्त फैसला लिया गया है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्णिया के कस्बा विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रदीप दास के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। पूर्व विधायक प्रदीप दास एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी बात को लेकर बीजेपी की प्रदेश इकाई ने नाराजगी जाहिर की है और 6 साल के लिए प्रदीप दास को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बिहार भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि “विधान सभा चुनाव 2025 में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासान के विरूद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है”.
बता दें कि इस बार पूर्णिया की कस्बा सीट एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में गई है। इस सीट से लोजपा(रामविलास) ने नितेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है जो एनडीए के साझा कैंडिडेट हैं। पार्टी के फैसले के खिलाफ इस सीट से बीजेपी के विधायक प्रदीप दास भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी को लेकर बीजेपी ने प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।