ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar News: "उपमुख्यमंत्री क्या है, ये लोग PM और CM पर भी हमला कर सकते हैं", RJD पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

Bihar News: लखीसराय में उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजद को लताड़ा, कहा "ये लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी निशाना बना सकते हैं।"

07-Nov-2025 07:39 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय में उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले को निशाना बनाया गया। राजद समर्थकों के एक समूह ने सड़क पर वाहनों को घेर लिया और पत्थर व गोबर फेंके। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है।


इस बारे में बात करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने घटना को राजद की पुरानी हिंसक सोच का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा, “उप-मुख्यमंत्री पर हमला कोई बड़ी बात नहीं। ये लोग मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की गाड़ी पर भी हमला कर सकते हैं।” आचार्य ने सुरक्षा एजेंसियों से अपील की है कि राजद की हर गतिविधि पर नजर रखी जाए।


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी बिहार के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए। क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। आयुक्त ने कहा कि सभी अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।


इसके अलावा आचार्य ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं के हक छीने, जबकि भाजपा ने तीन तलाक खत्म कर ऐतिहासिक काम किया। बिहार में अब सुरक्षा और कानून-व्यवस्था चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुके हैं।