ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Politics: एग्जिट पोल में नतीजों से NDA में खुशी की लहर, सीएम नीतीश बोले- जनता ने फिर विकास पर भरोसा जताया

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलने के संकेतों से पार्टी खेमे में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे जनता के विकास और सुशासन पर भरोसे का प्रमाण बताया है।

12-Nov-2025 11:48 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों ने एनडीए खेमे में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। ज्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए को बहुमत का अनुमान लगाया गया है, जबकि महागठबंधन को पीछे बताया गया है। इन रुझानों के सामने आते ही एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एग्जिट पोल के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है। इस एग्जिट पोल ने दिखाया है कि जनता ने फिर से विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनता के भरोसे का प्रमाण बताया।


उधर, उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर जो विकास का समन्वय बना है, वही जनता के फैसले में दिख रहा है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये नतीजे इस बात का संकेत हैं कि जनता ने जातिवाद और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है।


वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन ने एग्जिट पोल नतीजों को खारिज करते हुए कहा है कि वास्तविक नतीजे तस्वीर बदल देंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि एग्जिट पोल के ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकते हैं। इससे न केवल बिहार में एनडीए की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है।