पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
30-Oct-2025 01:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार की सियासत गर्मा गई है। मुजफ्फरपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन विपक्षी दल बिहार को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच चीज़ों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन इनकी पांच पहचान है। अपने संबोधन में मोदी ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस दोनों पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिनका इतिहास ज़मीन कब्जाने का है, वो उद्योग को ज़मीन देंगे क्या? जिनके राज में अपहरण और लूट का बाज़ार था, वो कानून का राज लाएंगे क्या?”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि RJD-कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध का गठजोड़ आम लोगों की तकदीर पर भारी पड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि जंगलराज का क्या मतलब होता है। अब वही ताकतें फिर सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बिहार इन्हें माफ नहीं करेगा।
गोलू अपहरण कांड का जिक्र
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2005 के गोलू अपहरण कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में अपहरण एक कारोबार बन गया था। उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे का अपहरण हुआ और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। RJD के शासनकाल में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। मां-बाप रोते रहे और सत्ता मौन रही, यही है इनकी पहचान है। मोदी ने कहा कि बिहार ने क्राइम और करप्शन के उस काले दौर को झेला है और अब राज्य फिर से उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि जो बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करते हैं, उन्हें सामाजिक न्याय की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। हमने डिजिटल पेमेंट के ऐप का नाम भीम ऐप रखा, ताकि हर गरीब और दलित को सम्मान मिले। जबकि ये लोग बाबा साहेब की तस्वीर तक पैरों में रखते हैं।
मोदी ने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूरी का मेल बताया। उन्होंने कहा कि इनका रिश्ता तेल और पानी की तरह है। कल तक जो एक-दूसरे को नीचा दिखाते थे, आज मंच साझा कर रहे हैं। इन्हें जो जोड़ता है, वह है सत्ता की भूख, ताकि सत्ता में आकर फिर से बिहार को लूट सकें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार बिहार में उद्योग, निवेश, बिजली और कानून व्यवस्था पर तेजी से काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल नफरत और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है। रैली के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की कि वे बिहार को फिर से पुराने दौर में लौटने से बचाएं। उन्होंने कहा कि बिहार को कट्टा और करप्शन की राजनीति में नहीं लौटना है। बिहार को उद्योग चाहिए, रोजगार चाहिए, सम्मान चाहिए। NDA का संकल्प है विकसित बिहार, विकसित भारत।