Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
08-Nov-2025 05:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, लेकिन वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने स्ट्रांग रूम का एक वीडियो साझा करते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि हाजीपुर के स्ट्रांग रूम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे बारी-बारी से बंद किए जा रहे हैं। इसी दौरान मध्यरात्रि में एक पिकअप वैन स्ट्रांग रूम में आती-जाती देखी गई है।
राजद ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि देश का सबसे बड़ा वोट डकैत कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए है। चुनाव आयोग के अधिकारी उसे होटल में जाकर रिपोर्ट करते हैं। दिल्ली से बड़का वोट ठग प्रतिदिन बिहार आकर ध्यान भटकाने के लिए उल-जुलूल बातें करता है, ताकि गोदी मीडिया की मदद से वोट चोरी हो सके और असल मुद्दों से ध्यान हटे। लेकिन इस बार बिहार इन दो बाहरी ठगों को हर तरह से सबक सिखाएगा। ये बाहरी लुटेरे गणतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, मगर बिहारी ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
मामले के सामने आने के बाद वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस संबंध में अपडेट प्रदान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्ट्रांग रूम में मौजूद प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों द्वारा बनाया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति कहते सुना जा सकता है 129 महनार विधानसभा का सीसीटीवी कैमरा बंद हो चुका है। अभी रात के 11:53 बज रहे हैं, देखिए बड़ा खेला हो रहा है। इसी दौरान एक पिकअप वैन को बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है।
बता दें कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों राघोपुर, लालगंज, महनार, महुआ, हाजीपुर, पातेपुर, वैशाली और राजापाकर पर 6 नवंबर को मतदान हुआ था। जिले में कुल 59.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।