ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Election Result 2025: 8 बजे खुलेंगे EVM के राज, यहां से आएगा सबसे पहला रिजल्ट

बिहार की शिवहर विधानसभा सीट मिथिलांचल क्षेत्र में आती है और राज्य की सबसे छोटी विधानसभा सीटों में से एक है। यहां इस बार मुख्य मुकाबला महागठबंधन और NDA के बीच बताया जा रहा है। छोटे आकार और कम राउंड के कारण शिवहर का नतीजा सबसे पहले आने की संभावना है।

14-Nov-2025 07:15 AM

By First Bihar

Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब बारी है वोटों की गिनती की। शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने राज्य के 38 जिलों में स्थित कुल 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इस बार चुनावों में 67.13% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया, जिसने पूरे राज्य के राजनीतिक माहौल को नई दिशा दी है।


अधिकांश एग्जिट पोल में NDA सरकार की वापसी की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ एग्जिट पोल महागठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हैं। सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और शुरुआती रुझान 9 बजे के बाद आने लगेंगे। दोनों ही गठबंधन अपने-अपने पक्ष में नतीजे आने के दावे कर रहे हैं। रिकॉर्डतोड़ मतदान के चलते जहां महागठबंधन को बदलाव की उम्मीद नजर आ रही है, वहीं NDA अपनी सरकार की वापसी को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है।


शिवहर—सबसे पहले आने वाला नतीजा?

बिहार की शिवहर विधानसभा सीट मिथिलांचल क्षेत्र में आती है और राज्य की सबसे छोटी विधानसभा सीटों में से एक है। यहां इस बार मुख्य मुकाबला महागठबंधन और NDA के बीच बताया जा रहा है। छोटे आकार और कम राउंड के कारण शिवहर का नतीजा सबसे पहले आने की संभावना है। मतगणना केंद्र पर सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं। मतगणना कर्मी और अधिकारी केंद्र पर पहुंच चुके हैं। सभी लोग सुरक्षा जांच और आवश्यक प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में हो रही है।


शिवहर में मुख्य उम्मीदवार

NDA (JDU) – श्वेता गुप्ता

महागठबंधन (RJD) – नवनीत कुमार

जन सुराज पार्टी – नीरज सिंह

बसपा – मोहम्मद सरफुद्दीन

यह मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है और शुरुआती रुझान से उम्मीदवारों के बीच का अंतर स्पष्ट होता जाएगा।