Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
09-Nov-2025 01:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने जोरदार प्रचार किया। 9 नवंबर को उन्होंने अररिया जिले के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्षी दलों कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा प्रहार किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार आज 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, जबकि कांग्रेस और आरजेडी का काम “भ्रष्टाचार और दलाली” तक सीमित रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसे जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीबों के कल्याण की विरासत है। कांग्रेस और आरजेडी कहते थे कि ‘राम नहीं हैं’, और अगर राम नहीं हैं, तो माता जानकी कैसे होंगी?
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, आरजेडी ने राम रथ यात्रा रोकी, और यूपी में समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलाई। लेकिन हमने कहा था राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। अब भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और बजरंगबली वहां विराजमान हैं।
उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। योगी ने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी जैसे दल देश की आस्था का अपमान करते रहे हैं और अब फिर से बिहार में अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम योगी ने आरजेडी के शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताते हुए कहा कि उस दौर में 60 से अधिक नरसंहार हुए थे। उन्होंने जनता को चेताया कि यदि कांग्रेस और आरजेडी फिर सत्ता में लौटे, तो बिहार दोबारा अपराध और अराजकता के दौर में चला जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने विकास की नई राह पकड़ी। आज हर गांव तक सड़क, बिजली और अन्य सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो बिहार भय और अंधेरे से भरा था, वहां अब विकास की रफ्तार दिखाई दे रही है। एनडीए सरकार ने शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। अपने संबोधन के अंत में योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर वोट करें। बिहार को आगे बढ़ाना है तो जनता को जंगलराज नहीं, विकासराज को चुनना होगा।