Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
09-Nov-2025 12:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हों वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसको लेकर जब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछा तो तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और महुआ से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों अपनी जान पर खतरा बताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। तेज प्रताप यादव की मांग को मानते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए वाई श्रेणी की सिक्योरिटी प्रदान कर दी है। अब तेज प्रताप वाई श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा ते उन्होंने बताया कि उनके ऊपर खतरा है इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि केंद्र सरकार ने आपकी बातों को समझा तो क्या आप उसे धन्यवाद करेंगे? इसपर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग तो घूम फिरकर हमारे ही पीछे पड़े रहते हैं। इसके बाद तेज प्रताप चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।
बताते चलें कि पिछले दो दिनों से तेज प्रताप यादव को पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ देखा जा रहा है। तेज प्रताप यादव की बीजेपी से बढ़ रही नजदीकी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एनडीए के साथ जा सकते हैं हालांकि यह सिर्फ कयास हैं। अब जब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है तो एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है।