Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 10:46 AM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पहले चरण में बिहार के कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संकल्पित है।
दरअसल, बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा का पुराना इतिहास रहा है हालांकि बदलते दौर में इमसे बहुत कमी आई है। यही वजह है कि बिहार में चुनाव आयोग ने दो चरण में मतदान संपन्न कराने का फैसला लिया। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर आयोग ने अपनी कमर कस ली है और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण की वोटिंग कराई जा रही है।
अर्धसैनिक बलों द्वारा घुड़सवारी और नाव से चुनाव की निगरानी की जा रही है। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में तैनात अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा घुड़सवारी और नाव के सहारे मतदान केंद्रों की पेट्रोलिंग की जा रही है।
पटना और समस्तीपुर के बोर्डर इलाके में मोहिउद्दीननगर विधानसभा का काफी क्षेत्र आता ,है जो गंगा नदी के किनारे है। यहां कोई भी सवारी से यात्रा करना मुश्किल होता है।इन इलाके के बूथों पर दबंग लोग बूथ पर गड़बड़ी करने की कोशिश करते है।इसी को रोकने के।लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को घुड़सवारी और नाव से मुआयना करने के निर्देश दिये गए है।