ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: लोकतंत्र के महापर्व में सुबह 9 बजे तक हुई कुल 13.13 प्रतिशत वोटिंग, जानिए.. कहां हुआ सबसे अधिक और सबसे कम मतदान?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया। सहरसा जिले में सबसे अधिक 15.27% वोटिंग हुई, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम मतदान रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, 18 जिलों में मतदान शांति से जारी है।

06-Nov-2025 10:05 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया है। पहले दो घंटों में सबसे अधिक मतदान सहरसा जिले में हुआ है।


दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता कतारबद्द होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि 18 जिलों में सबसे अधिक और सबसे कम वोटिंग कहां हुई है।


सहरसा में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया है। सुबह 9 बजे तक सहरसा में 15.27 फीसद वोटिंग हुई है। जबकि सबसे कम उत्साह पटना जिले के मतदाताओं में देखने को मिल रहा है। राज्य में सबसे कम वोटिंग राजधानी पटना में हुई है। पटना के मतदाता सुबह 9 बजे तक वोटिंग के लिए कम निकले हैं। उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदाता अपने घरों से निकलेंगे और लोकतंत्र का महापर्व में अपनी भागिदारी सुनिश्चित करेंगे।


सुबह 9 बजे तक वोटिंग करने में दूसरे स्थान पर बेगूसराय जिला है, जहां 14.60 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं मुजफ्फरपुर में 14.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वैशाली में 14.30 फीसद, खगड़िया में 14.15 फीसद, सीवान में 13.35 फीसद वोटिंग हुई है। राज्य के 18 जिलों में सुबह 9 बजे तक औसत 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।