Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
23-Oct-2025 08:50 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का राजनीतिक माहौल अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव के लिए वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होगी, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अप्रत्याशित घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में नामांकन पत्रों की जांच के बाद कई प्रत्याशियों के पर्चे रद्द होने से सियासी समीकरण अचानक बदल गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कुल 5177 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद 4039 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि 1065 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके अलावा, 73 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। जांच में पर्चे रद्द होने वालों में महागठबंधन और एनडीए दोनों के प्रत्याशी शामिल हैं, जिससे दोनों गठबंधनों को नुकसान उठाना पड़ा है।
तीन प्रमुख सीटों पर बड़ा बदलाव
नामांकन जांच के बाद मोहनिया, सुगौली और मढ़ौरा विधानसभा सीटों पर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। मोहनिया सीट से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह सीट महागठबंधन के लिए अहम मानी जा रही थी। सुगौली सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं मढ़ौरा सीट से एलजेपी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का पर्चा रद्द हो गया है।
इन तीन सीटों पर नामांकन रद्द होने से दोनों गठबंधनों को नुकसान हुआ है। मोहनिया और सुगौली में महागठबंधन के उम्मीदवारों के बाहर होने से विपक्षी दलों को सीधा फायदा मिल सकता है, जबकि मढ़ौरा सीट पर एनडीए को झटका लगा है। मढ़ौरा सारण क्षेत्र की वह सीट मानी जाती है जहां एनडीए की पकड़ मजबूत रही है।
छोटे दलों और निर्दलीयों को भी झटका
नामांकन रद्द होने की लिस्ट लंबी है। इसमें कई छोटे दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। वाल्मीकिनगर सीट से जन सुराज पार्टी के दीर्घ नारायण प्रसाद का नामांकन रद्द हुआ है। रामगढ़ विधानसभा से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के मनीष तिवारी का नामांकन खारिज किया गया है। लालगंज (हाजीपुर) से भी पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी सीमा सुंदरी देवी का नामांकन रद्द हुआ है। चिरैया सीट से आरएलजेपी के सलाउद्दीन और बसपा के बिंदेश्वरी राम — दोनों के ही नामांकन रद्द कर दिए गए हैं।
जबकि डेहरी विधानसभा क्षेत्र (रोहतास) से बसपा प्रत्याशी धनजी कुमार और जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी सुनीता देवी का नामांकन रद्द हुआ है। रक्सौल सीट से भी बसपा उम्मीदवार गौतम कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
नमांकन रद्द होने की इन घटनाओं ने चुनावी समीकरणों को गहराई से प्रभावित किया है। कई सीटों पर अब मुकाबला दो दलों के बीच सिमट गया है। जहां एक ओर महागठबंधन की कुछ सीटों पर विपक्षी दलों को नया मौका मिला है, वहीं एनडीए को भी कुछ क्षेत्रों में उम्मीदवारों के बाहर होने से नुकसान झेलना पड़ रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार बिहार में छोटे दलों और निर्दलीयों की बड़ी भूमिका मानी जा रही थी, लेकिन कई उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से उनका प्रभाव सीमित हो सकता है। वहीं, आरजेडी, जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी (रामविलास) और वीआईपी जैसी बड़ी पार्टियों के लिए भी यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई है।
नामांकन रद्द होने के बाद महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में बैठकों का दौर जारी है। आरजेडी और वीआईपी नेताओं ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि कुछ नामांकन “तकनीकी कारणों” से रद्द हुए हैं, जिनकी समीक्षा की जाए। दूसरी ओर एनडीए खेमे में मढ़ौरा सीट को लेकर मंथन चल रहा है कि अब वहां किसे समर्थन किया जाए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब सिर्फ प्रचार और रैलियों का नहीं, बल्कि नामांकन के चरण से ही सियासी जंग का मैदान बन गया है। तीन बड़ी सीटों पर उम्मीदवारों के बाहर होने से मुकाबला और रोमांचक हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा दल इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने पक्ष में माहौल बना पाता है।