बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
23-Oct-2025 03:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: जेपी की धरती सारण जिले के मांझी प्रखंड के नरपलिया खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष मे एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता से फिर से समर्थन की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर अग्रसर है और यह सब जनता के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी की सुविधाओं में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा।
नीतीश कुमार ने जनता को 1990 के दशक की स्थिति याद दिलाई जब शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे और भय का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कें बनी हैं, हर घर तक बिजली और नल का जल पहुंच चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं और लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे राज्य के निरंतर विकास के लिए एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करें। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा