Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
11-Nov-2025 06:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Exit Poll: बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है। हालांकि, इस बार जनसुराज दल के उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ। पहले फेज में रिकॉर्डतोड़ 65% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को हुई, जिसमें शाम 5 बजे तक 67% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। वोटिंग पूरी होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं।
एक एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है। इनमें बीजेपी को 65–73, जेडीयू को 67–75, एलजेपी(आर) को 7–9, हम को 4–5 और आरएलएम को 1–2 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं, महागठबंधन को 70 से 89 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें आरजेडी को 53–58, कांग्रेस को 10–12, वीआईपी को 1–4 और वाम दलों को 9–14 सीटें मिल सकती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या एग्जिट पोल के ये अनुमान सही साबित होते हैं या 14 नवंबर को नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है।