बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
27-Oct-2025 11:58 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की भागीदारी को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। आबादी के अनुपात में महिलाओं को भले ही पर्याप्त टिकट न मिले हों, लेकिन एनडीए ने इस बार महागठबंधन की तुलना में महिलाओं को ज्यादा तवज्जो दी है। एनडीए के पांच घटक दलों ने कुल 34 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन के सात दलों ने मिलकर मात्र 31 महिलाओं को ही टिकट दिया है।
गौर करने वाली बात यह है कि महागठबंधन 254 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जबकि एनडीए 243 सीटों पर। इसके बावजूद एनडीए में महिलाओं को टिकट देने का अनुपात बेहतर है। संख्या के लिहाज से हालांकि राजद ने सबसे ज्यादा 23 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
भाजपा और जदयू ने बराबर उतारीं 13-13 महिलाएं
एनडीए की बात करें तो भाजपा और जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों ही दलों ने समान संख्या में यानी 13-13 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) ने 29 सीटों में से पांच महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के हिस्से में आई छह सीटों में से दो पर महिलाएं मैदान में हैं। खास बात यह है कि ये दोनों उम्मीदवार पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के परिवार से हैं।Nरालोमो (राष्ट्रीय लोकमत मोर्चा) को भी छह सीटें मिली हैं, जिनमें से एक पर महिला उम्मीदवार को मौका दिया गया है, जो पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।
महागठबंधन में राजद सबसे आगे, पर कुल संख्या कम
महागठबंधन की बात करें तो राजद ने सबसे अधिक 24 महिलाओं को टिकट दिया था, लेकिन मोहनियां सीट से प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद अब 23 महिलाएं ही राजद के सिम्बल पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस, जो 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, ने केवल पांच महिलाओं को मैदान में उतारा है। वहीं सीपीआई (एमएल) ने 20 सीटों में से एक सीट दीघा से महिला प्रत्याशी उतारी है। भाकपा और माकपा ने इस बार किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। इसके अलावा वीआईपी और आईआईपी ने एक-एक महिला को टिकट दिया है।
सीटों का ब्योरा
एनडीए में महिलाओं की स्थिति:
जदयू – 101 सीटों में से 13 महिलाएं
भाजपा – 101 सीटों में से 13 महिलाएं
लोजपा (आर) – 29 सीटों में से 5 महिलाएं
हम – 6 सीटों में से 2 महिलाएं
रालोमो – 6 सीटों में से 1 महिला
➡️ कुल: 243 सीटों में 34 महिलाएं
महागठबंधन में महिलाओं की स्थिति:
राजद – 143 में 23 महिलाएं
कांग्रेस – 61 में 5 महिलाएं
सीपीआई (एमएल) – 20 में 1 महिला
वीआईपी – 14 में 1 महिला
सीपीआई – 9 में 0
माकपा – 4 में 0
आईआईपी – 3 में 1 महिला
➡️ कुल: 254 सीटों में 31 महिलाएं
अब तक के चुनावों में महिलाओं की स्थिति
आजादी से लेकर अब तक बिहार विधानसभा चुनावों में महिलाओं की स्थिति बहुत मजबूत नहीं रही है। अब तक मात्र 285 महिलाएं ही चुनाव जीतकर सदन तक पहुंच पाई हैं। 1972 में 45 महिलाएं मैदान में थीं, लेकिन कोई नहीं जीती। 1977 में 96 में से 13, 1980 में 77 में से 11,1985 में 103 में से 15, 1990 में 147 में से 10 महिलाएं जीतीं। 1995 में 263 में से 11, 2000 में 189 में से 19, फरवरी 2005 में 234 में से केवल 3, अक्टूबर 2005 में 138 में से 25 महिलाएं विजयी हुईं। 2010 में 307 में से 34, 2015 में 273 में से 28,और 2020 के चुनाव में रिकॉर्ड 370 महिलाएं मैदान में थीं, जिनमें से 26 जीतकर विधानसभा पहुंचीं।
बिहार में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन टिकट वितरण में अभी भी बड़ा लैंगिक अंतर दिखता है। इस बार भी एनडीए ने महिलाओं को महागठबंधन से कुछ बेहतर अवसर दिया है, फिर भी यह अनुपात “आधी आबादी” के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। महिलाओं की वास्तविक राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए दलों को सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वास्तविक प्रतिनिधित्व की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।