ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: ललन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस, वोटरों को रोकने वाले बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री; RJD ने बताया EC की छाती पर बुलडोज़र

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह विवादों में हैं। मोकामा में दिए एक बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा इस बयान पर आरजेडी ने उन्हें घेरा और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।

04-Nov-2025 11:46 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। मोकामा में विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने का बयान देकर ललन सिंह घिर गए हैं। ललन सिंह के इस बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है और आऱजेडी ने इलेक्शन कमिशन की छाती पर बुलडोर बताया है। 


जानकारी के अनुसार, ललन सिंह ने अपने एक चुनावी भाषण के दौरान समर्थकों से विपक्षी दलों के वोटरों को मतदान करने से रोकने की बात कही थी। इसी बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने ललन सिंह से 24 घंटा के भीतर स्पष्टिकरण मांगा है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ललन सिंह कथित तौर पर कहते हैं कि एक-दो नेता हैं, तो चुनाव के दिन इनको घर से मत निकलने दो। इनको घर में ही बंद कर दीजिए।


वायरल वीडियो में ललन सिंह आगे कहते दिख रहे हैं कि अगर वो बहुत हाथ-पैर जोड़ते हैं तो कहिए कि चलिए हमारे साथ अपना वोट दीजिए और घर आकर सोइए हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा गया है और 24 घंटा के भीतर जवाब मांगा है।


उधर, आरजेडी ने ललन सिंह के वीडियो को एक्स पर शेयर किया है और निशाना साधा है। आरजेडी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है। कहां है मरा हुआ आयोग?”