ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / बिहार के चुनावी रण में ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस: ओवैसी की AIMIM के साथ...

बिहार के चुनावी रण में ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस: ओवैसी की AIMIM के साथ आईं यह दो पार्टियां, NDA और महागठबंधन से होगी सीधी टक्कर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी ने मिलकर ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ का गठन किया। गठबंधन 64 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, उम्मीदवारों के नाम जल्द होंगे घोषित।

15-Oct-2025 05:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की सियासत में एक नया मोड़ आया है। तीसरे मोर्चे के रूप में ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ (GDA) का गठन कर दिया गया है। यह गठबंधन एआईएमआईएम (AIMIM), चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी ने मिलकर बनाया है।


महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यह नया गठबंधन तैयार किया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने 15 अक्टूबर 2025 को किशनगंज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गठबंधन की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि AIMIM 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आजाद समाज पार्टी 25 सीटों पर और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या में बदलाव तभी होगा जब सभी घटक दलों की आपसी सहमति बनेगी, और यह निर्णय लिखित समझौते के आधार पर होगा।


एक सवाल के जवाब में अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का मानना है कि हमें सिर्फ उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए जहां पहले से संगठन का काम हुआ है। उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 


नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, पार्टी अपनी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियों की तरह AIMIM के पास सैकड़ों प्रत्याशियों की सूची नहीं है, इसलिए प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी।


अख्तरुल ईमान ने यह भी स्पष्ट किया कि हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश में इंसाफ और समानता की स्थापना के लिए है। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार देर शाम तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि नामों का चयन लगभग पूरा हो चुका है।