Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 07:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी ने पार्टी बीएलए और कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा है।
दरअसल,आरजेडी ने अपने सभी पोलिंग एजेंट, कार्यकर्ता और नेताओं से अपील की है कि मतदान खत्म होने के बाद भी ईवीएम सील होने तक और उसके बाद ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने तक उसकी निगरानी करें। राजद की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह निर्देश साझा किया गया।
निर्देश में कहा गया है कि मतदान समाप्त होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाया जाता है, पोलिंग एजेंट उसे स्ट्रॉन्ग रूम तक पीछा करें और सुरक्षित पहुंचाएं। साथ ही, सभी पोलिंग एजेंटों को फॉर्म 17-ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त कर इसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराना होगा।
आरजेडी ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा संभावित धांधली से बचने के लिए, मतदान के अंतिम समय में लाइन में खड़े कुल मतदाताओं का विवरण पोलिंग एजेंट लिखकर रखें। बता दें कि पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें आरजेडी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा है। आरजेडी की ट्वीट के बात स्पष्ट हो गया है कि उसे गड़बड़ी की आशंका सता रही है।