ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, महागठबंधन और NDA ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता आज राज्यभर में जनसभाएं करेंगे।

04-Nov-2025 12:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। मतदान 6 नवंबर को होना है। प्रचार के अंतिम दिन राज्यभर में रोड शो और रैलियों की भरमार है। महागठबंधन और एनडीए के साथ साथ बिहार के चुनावी रण में उतरे अन्य सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संवाद करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज बिहार दौरे पर रहेंगे और उनकी जनसभा औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी। राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज लगातार 17 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में उतरेंगे।


प्रचार अभियान शुरू करने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो “किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी और ‘माई-बहिन योजना’ के तहत 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में एकमुश्त राशि भेजी जाएगी।”


उधर, चुनाव आयोग के निर्देश पर नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। सीमा क्षेत्रों में निगरानी कड़ी कर दी गई है। प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं का समर्थन जुटाने में लगे रहेंगे। पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा — जिनमें 102 सामान्य सीटें और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं। कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं हैं।


मतदान के दौरान 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्यभर में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ हैं। इनमें से 8,608 बूथ शहरी क्षेत्रों में जबकि 36,733 बूथ ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।