ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

तेजस्वी की धमकी के बाद पलटी कांग्रेस: जाले से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देकर वापस लिया, अब आरजेडी के नेता बनाये गये कांग्रेसी उम्मीदवार

तेजस्वी यादव की चेतावनी के बाद कांग्रेस ने दरभंगा की जाले सीट से अपने मुस्लिम उम्मीदवार का टिकट वापस ले लिया। अब कांग्रेस ने आरजेडी प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा को जाले से उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी ने साफ कहा था कि विवादित उम्मीदवार देने से

तेजस्वी की धमकी के बाद पलटी कांग्रेस: जाले से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देकर वापस लिया, अब आरजेडी के नेता बनाये गये कांग्रेसी उम्मीदवार

17-Oct-2025 02:25 PM

By First Bihar

PATNA : दरभंगा की जाले सीट को फंसे विवाद में आखिरकार कांग्रेस को झुकना पड़ा है. तेजस्वी यादव की धमकी के बाद कांग्रेस ने जाले सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देकर वापस ले लिया है. कांग्रेस की ओऱ से खास तौर पर लेटर जारी कर जाले के नये उम्मीदवार के नाम की जानकारी दी गयी है. इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाये नेता आज तक आऱजेडी के पदाधिकारी हैं.  


पीएम को गाली देने के आरोपी को कांग्रेस ने दिया था टिकट

कांग्रेस ने दरभंगा जिले की जाले सीट से उस नेता को टिकट दिया था, जिस पर खुले मंच प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दिलवाने का आरोप लगा था. कांग्रेस ने मो. नौशाद का जाले से उम्मीदवार बनाया था. मो. नौशाद वही नेता है, जिसके मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गालियां दी गयी थी. मो. नौशाद उस मामले में दर्ज केस में आरोपी भी है.


तेजस्वी ने दी थी सीधी चेतावनी

वहीं, जाले सीट को लेकर तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को सीधी चेतावनी दे दी थी. तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को साफ-साफ बता दिया था कि प्रधानमंत्री को खुले मंच से गाली देने वाले को टिकट देना आत्माघाती कदम है. इससे पूरे मिथिलाचंल में बीजेपी को गोलबंदी कराने का मौका मिल जायेगा. जाले सीट से हार तो तय ही है. 


तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को कहा था कि वह जाले से आरजेडी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा को टिकट दे. ऋषि मिश्रा बिहार के दिग्गज नेता रहे स्व. ललित नारायण मिश्रा के पोते हैं. वे फिलहाल आरजेडी में हैं और आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता हैं. आरजेडी ने कहा था कि अगर जाले से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं बदला तो वे मिथिलांचल की सारी सीटों पर अपना उम्मीदवार दे देंगे. 


कांग्रेस ने निकाला स्पेशल लेटर

तेजस्वी की चेतावनी के बाद आज कांग्रेस ने स्पेशल लेटर जारी किया. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में ये जानकारी दी गयी है कि जाले विधानसभा सीट से ऋषि मिश्रा को टिकट दिया गया है. कांग्रेस की चुनाव समिति ने ऋषि मिश्रा का नाम तय किया है.