Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
14-Nov-2025 08:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एनडीए ने जोरदार जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन की बुरी हार हुई है। इस चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी की ओर से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।
अपनी हार स्वीकार करते हुए खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर अपनी एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी... जय बिहार!"
छपरा सीट से भाजपा की छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को लगभग सात से आठ हजार वोटों के अंतर से हराया। हालांकि आधिकारिक परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए खेसारी लाल यादव ने अपनी हार को मान लिया।
विजय के बाद छोटी कुमारी ने कहा कि "यह मेरी जीत नहीं है, यह छपरा की जनता की जीत है। जनता ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मैं इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी।" जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार को हराने पर कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि "यह तय करने का अधिकार जनता का है। चुनाव के दौरान चर्चा थी कि खेसारी का पलड़ा भारी है, लेकिन मुझे कहीं से कोई डर नहीं था।"
छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव की हार इस बात का उदाहरण है कि केवल स्टारडम चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त नहीं होता, और जनता के समर्थन के बिना कोई भी उम्मीदवार सफलता हासिल नहीं कर सकता।