बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
22-Oct-2025 03:46 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में हर पल समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कभी राजद के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं तो कभी जेडीयू के नेता राजद के साथ अपना नाता जोड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस चुनावी माहौल में एक और बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। खबर यह है कि राजद के पूर्व सांसद और विधायक अनिल सहनी ने राजद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह आज शाम पांच बजे भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
अनिल सहनी 2020 के चुनाव में आरजेडी में शामिल हुए थे। इससे पहले वो जदयू के सदस्य रहे। अनिल सहनी 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। पिता महेंद्र सहनी के निधन के बाद अनिल सहनी जदयू से राज्यसभा सांसद बने थे। तत्कालीन सांसद अनिल सहनी के खिलाफ सीबीआई ने एलटीसी घोटाले का मामला दर्ज किया था। अदालत ने अनिल साहनी को हवाई टिकट यात्रा की अवैध बिक्री का आरोपी पाया था। इसके बाद जदयू राजयसभा सांसद को मामले में दोषी करार दिया गया। 3 सितंबर 2022 को ही अनिल साहनी मामले में दोषी सिद्ध हो गए थे। जिसके बाद बिहार विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर 3 सितंबर के प्रभाव से ही सदस्यता रद्द कर दी थी।
बता दें कि, अनिल सहनी 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट से कुढ़नी पर चुनाव लड़े थे। उस समय उन्होंने बीजेपी के केदार गुप्ता को करीबी मुकाबले में मात दी थी। 2022 में एलटीसी घोटाले में सजा होने के बाद अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ही कुढ़नी में उपचुनाव की नौबत आई। उपचुनाव में यह सीट महागठबंधन में जेडीयू के खाते में आई। मगर जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा और भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता चुनाव जीत गए।