बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
27-Oct-2025 10:31 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के माहौल में मोकामा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। जेडीयू के बाहुबली नेता और उम्मीदवार अनंत सिंह ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
अनंत सिंह ने कहा, “वही (नीतीश कुमार) हमें राजनीति में लाए, अगर वे नहीं रहेंगे तो मैं भी इस लाइन में नहीं रहूंगा।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही उनकी राजनीतिक पहचान के असली सूत्रधार हैं। अनंत सिंह का कहना था कि नीतीश कुमार ने ही उन्हें राजनीति में मौका दिया और उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो विधायक बनकर भी मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।”
नीतीश कुमार ही बिहार के विकास का चेहरा
अनंत सिंह ने कहा कि बिहार में विकास, स्थिरता और सुशासन का प्रतीक सिर्फ नीतीश कुमार हैं। उनके अनुसार, “बिहार में सड़कों, शिक्षा और कानून व्यवस्था में जो सुधार हुआ है, उसका श्रेय सिर्फ नीतीश कुमार को जाता है। दूसरा नीतीश कुमार पैदा नहीं होगा, ये मैं पूरे भरोसे से कहता हूं।”
प्रशांत किशोर पर तंज
हाल ही में प्रशांत किशोर ने यह भविष्यवाणी की थी कि 14 नवंबर 2025 के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने तीखा तंज कसा — “वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो क्या प्रशांत किशोर बनेंगे सीएम? बिहार में नीतीश जैसा कोई दूसरा नहीं। भूतो ना भविष्यति — बिहार में नीतीश कुमार दोबारा पैदा नहीं होगा।”
मोकामा में फिर दिलचस्प मुकाबला
बिहार चुनाव 2025 में मोकामा सीट एक बार फिर हाई-प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र बनने जा रही है। इस बार अनंत सिंह के सामने आरजेडी से वीणा देवी , जो पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं, मैदान में हैं। दोनों ही परिवार अपने-अपने प्रभाव और जनाधार के लिए जाने जाते हैं, जिससे मुकाबला कड़ा होने की संभावना है।
“काम ही हमारा चेहरा है”
अपने प्रतिद्वंदियों पर बोलते हुए अनंत सिंह ने कहा, “मैं किसी से मुकाबले की राजनीति नहीं करता। जनता के बीच जाकर काम करना ही मेरा तरीका है। मैंने सड़कों से लेकर पानी तक के काम किए हैं, जनता संतुष्ट है। इस बार भी काम ही हमारा चेहरा है।”उन्होंने आगे कहा कि मोकामा की जनता उन्हें परिवार की तरह देखती है और यही उनका सबसे बड़ा बल है। “मैंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया, जनता के बीच जो भरोसा है, वही मेरी पूंजी है,” उन्होंने जोड़ा।
बिहार चुनाव 2025 में जहां महागठबंधन और एनडीए दोनों की रणनीतियां बन रही हैं, वहीं मोकामा से अनंत सिंह का यह बयान जेडीयू के लिए बड़ा मनोबल साबित हो सकता है। उनका कहना कि “अगर नीतीश नहीं, तो मैं भी नहीं” न सिर्फ नीतीश कुमार के प्रति उनकी निष्ठा दिखाता है, बल्कि जेडीयू के भीतर नेतृत्व पर चल रही चर्चाओं को भी एक तरह से थामने का प्रयास है। एक बार फिर मोकामा की जंग दिलचस्प होगी — एक तरफ अनंत सिंह का विकास और वफादारी का चेहरा, दूसरी ओर सूरजभान परिवार का सियासी प्रभाव। कौन जीतेगा, यह तो जनता तय करेगी, लेकिन इस बयान से अनंत सिंह ने चुनावी माहौल में गर्मी जरूर बढ़ा दी है।