बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Oct-2025 04:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीवान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखे आरोप लगाए और पूर्व शासनकाल के कथित दुष्प्रभावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वे प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सबसे पहले सिवान की जनता से संवाद करने आए हैं।
रैली में अमित शाह ने लालू-राबड़ी के दौर और उस समय के अपराधी तत्वों का जिक्र करते हुए कहा, 20-20 सालों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, हत्याएं—ये सब सीवान ने सहा है। सीवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सीवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया। जंगलराज को समाप्त कर दिया गया।
अमित शाह ने यह भी कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे को रघुनाथपुर से फिर से लालू यादव ने टिकट दिया है। मैं सिवान वालों से कहने आया हूं कि अब मोदी जी और नीतीश कुमार जी का राज है, सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं होगा।” उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज की समाप्ति को भी सराहनीय बताया।
लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि, आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सीवानवालों को बताइये। विकास नहीं किया, मगर आप चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला और BPSC भर्ती में घोटाले में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को चुनावी नतीजे के बाद विपक्ष के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी।
राष्ट्रवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस के राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए अमित शाह ने पूछा कि क्या मतदाता सूची में घुसपैठिये होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो। सीवानवालों बताइए, घुसपैठियों को बिहार से निकालना चाहिए या नहीं? एक बार NDA सरकार बनाते हैं तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर किया जाएगा।