ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Health Department : बिहार में दिवाली और छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य...

Bihar Health Department : बिहार में दिवाली और छठ पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हाई अलर्ट, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू; रद्द रहेगी इनकी छुट्टी

पटना में दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी।

19-Oct-2025 10:43 AM

By First Bihar

Bihar News : दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने पटना समेत पूरे जिले में चिकित्सा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रख दिया है। त्योहारों के दौरान पटाखों और आग से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इसके तहत पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच, पटना एम्स, गार्डिनर रोड अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवाओं का संचालन निरंतर किया जाएगा।


स्वास्थ्य विभाग ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन भी किया है, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेगी। दिवाली और छठ पूजा के दौरान सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके। विशेष रूप से आग से जलने, झुलसने या पटाखों से घायल होने वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी।


सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाओं और संसाधनों का पूरा स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है। निजी अस्पतालों को भी सतर्क रहने और सरकारी व्यवस्था में सहयोग देने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके।


दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि छठ पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक चलेगा। इन दोनों त्योहारों में आतिशबाजी की वजह से कई बार लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी यही सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आपात घटना में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो।


आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए पीएमसीएच कंट्रोल रूम: 0612-2300080, पीएमसीएच अधीक्षक: 9470003549, पीएमसीएच प्रिंसिपल: 9470003552, आईजीआइएमएस: 9473191807 / 0612-2297099, पटना एम्स: 9470702184 / 0612-2451070, गार्डिनर रोड अस्पताल: 8521861020, एलएनजेपी अस्पताल, राजवंशी नगर: 9431022000, सिविल सर्जन कार्यालय: 9470003600।


स्वास्थ्य विभाग की यह व्यापक तैयारी दिवाली और छठ पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और आग या अन्य दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।