ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Elections 2025 : कर्पूरी ग्राम में बोले PM मोदी – लालू...

Bihar Elections 2025 : कर्पूरी ग्राम में बोले PM मोदी – लालू और RJD परिवार चोरी के मामलों में जमानत पर, अब ‘जननायक’ की उपाधि की भी हो रही चोरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में चुनावी रैली की शुरुआत की। तेजस्वी और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, बिहार अब जंगलराज की ओर नहीं जाएगा।

24-Oct-2025 12:27 PM

By First Bihar

 Bihar Elections 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। वह समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचे और भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी और लालू यादव को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब बिहार वापस से जंगलराज की तरफ जाने वाला नहीं है। 


पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी गुजरात में खपाई है, लेकिन दिवाली के दो दिन बाद इनके आधे लोग भी इकट्ठा करने हों तो संभव नहीं है। त्योहार के बीच इतनी भीड़ का आना बड़ी बात है। उन्होंने सभा में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने समस्तीपुर की रैली में कहा, 'लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है। फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।'



इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने समस्तीपुर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आने से पहले वह कर्पूरी ग्राम गए। वहां भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करने का अवसर मिला। हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं, आजाद भारत में सामाजिक न्याय लाने में कर्पूरी ठाकुर की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वे मां भारती के अनमोल रत्न थे। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।


पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों को प्राथमिकता दी। कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते को भाजपा और एनडीए ने सुशासन का रास्ता बनाया। हमारी सरकार ने ही सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है। एससी-एसटी आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों को प्राथमिकता दी। कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते को भाजपा और एनडीए ने सुशासन का रास्ता बनाया। हमारी सरकार ने ही सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है। एससी-एसटी आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा। इस बार एनडीए को बिहार सबसे बड़ा जनादेश देगा। उन्होंने कहा कि वो साल 2005 का अक्टूबर का महीना ही था जब बिहार ने आरजेडी के जंगलराज से मुक्ति पाई थी और नीतीश का सुशासन शुरू हुआ था। इसके बाद भी 10 साल तक केंद्र में आरजेडी और कांग्रेस की (यूपीए) सरकार रही। आरजेडी बिहार के लोगों से बदला लेती रही कि उन्होंने नीतीश को वोट क्यों दिया। आरजेडी वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर बिहार में नीतीश की एक भी बात मानी, कोई प्रोजेक्ट दिया तो समर्थन हटा देंगे।