ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar cabinet expansion: BJP ने विवादास्पद 'राजू सिंह' पर जताया भरोसा..बन रहे मंत्री, फार्म हाऊस में जश्न के दौरान फायरिंग में महिला की हुई थी मौत, तब दिल्ली पुलिस ने भेजा था जेल

Bihar cabinet expansion: 2019 में दिल्ली के एक फार्महाउस में पार्टी के दौरान डांस फ्लोर पर हवाई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में विधायक राजू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. अब बीजेपी इन्हें मंत्री बना रही है.

26-Feb-2025 02:11 PM

By Viveka Nand

Bihar cabinet expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है. भाजपा कोटे के सात विधायक मंत्री बन रहे हैं. बीजेपी नेतृत्व ने इस बार क्षेत्र और जाति पर फोकस किया है. चुनाव से पहले पार्टी सभी वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रही है. इस बार के कैबिनेट विस्तार में राजपूत,भूमिहार, वैश्य, अति पिछड़ी जाति से आने वाले विधायकों को जगह दी जा रही है. साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जा रहा है. विधायक राजू सिंह पर कई संगीन आरोप हैं. दिल्ली के फार्म हाऊस में नए साल के जश्न में फायरिंग हुई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 

2019 में मर्डर केस में राजू सिंह की हुई थी गिरफ्तारी 

2019 में नए साल पर दिल्ली के एक फार्महाउस में पार्टी चल रही थी. इस दौरान डांस फ्लोर पर हवाई फायरिंग में महिला की मौत हो गई थी. इस मामले में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व विधायक रहे राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. इन्हें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया. महिला को गोली लगने के बाद पूर्व विधायक राजू सिंह भागकर वापस मुजफ्फरपुर जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, दिल्ली पुलिस की सूचना पर गोरखपुर एसटीएफ टीम ने पूर्व विधायक का लोकेशन ट्रेस कर इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद पटहेरवा थाने के फाजिलनगर चौकी पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी होने के बाद दिल्ली पुलिस अगले दिन वहां पहुंची और पूर्व विधायक से पूछताछ की और साथ लेकर दिल्ली गई. तब कहा गया था कि राजू सिंह नए साल के जश्न के दौरान अपने फॉर्म हाउस पर थे. इस दौरान उन्होंने फायरिंग की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. 

कई संगीन केस के आरोपी हैं राजू सिंह

राजू सिंह इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री हैं. वे 2 बार जेडीयू से और एक बार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं. उन पर आर्म्स ऐक्ट और हत्या की कोशिश जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं। राजू सिंह की पत्नी रेनू सिंह पूर्वीचंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़कर एमएलसी रह चुकी हैं।

 भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ 

भाजपा कोटे से जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनमें राजपूत,भूमिहार,वैश्य अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं. रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है. ये तेली जाति से आते हैं. वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे. ये अति पिछड़ी जाति में कैवर्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं. भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं. जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं. ये भूमिहार जाति से आते हैं.अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू  भी मंत्री बन रहे हैं. ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं. दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी भी मंत्री बन रहे हैं. ये वैश्य जाति से आते हैं. बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार मंत्री बन रहे हैं. ये कुशवाहा जाति से आते हैं.   

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा हो गया है. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.