ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Bihar Election 2025: जननायक की धरती से आखिर क्यों कर रहे PM मोदी बिहार रैली की शुरुआत, तेजस्वी और राहुल को लेकर बना यह ख़ास प्लान; विपक्ष कैसे निकालेगा तोड़

Bihar Election 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

Bihar Election 2025

20-Oct-2025 08:43 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे सबसे पहले जननायक एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और हेलीपैड निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का कर्पूरीग्राम से चुनाव प्रचार की शुरुआत करना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक गहरी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में भाजपा ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए यह प्रतीकात्मक कदम उठाया है। कर्पूरी ठाकुर, जो पिछड़ा वर्ग के प्रतीक माने जाते हैं, उनके गांव से अभियान शुरू करना भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग रणनीति का अहम हिस्सा है।


बीजेपी के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली बिहार चुनाव के लिए टोन सेट करने वाली रैली साबित होगी। इस मंच से वे न सिर्फ महागठबंधन सरकार पर हमला बोलेंगे, बल्कि बिहार में विकास, रोजगार, और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर एनडीए की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस रैली में नीतीश कुमार और केंद्र सरकार के कामकाज की उपलब्धियों का भी जिक्र करेंगे और “डबल इंजन की सरकार” की ताकत पर जोर देंगे।


दरअसल, बिहार की राजनीति में “जननायक” शब्द इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव तीनों के समर्थक उन्हें ‘जननायक’ कहकर प्रचारित कर रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा ने यह संदेश देने की योजना बनाई है कि “असली जननायक कर्पूरी ठाकुर थे,” जिनकी विचारधारा गरीबों और पिछड़ों के उत्थान से जुड़ी रही। मोदी का कर्पूरीग्राम से प्रचार शुरू करना एनडीए के वैचारिक और सामाजिक संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम है।


2024 लोकसभा चुनाव में जब केंद्र की मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया, तो बिहार के राजनीतिक समीकरणों पर इसका गहरा असर पड़ा था। इसके बाद नीतीश कुमार की सिफारिश पर उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनाया गया, जिससे भाजपा और जदयू के बीच संबंधों में मजबूती आई। अब विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए इसी जनाधार को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।


ऐसे में माना जा रहा है कि कर्पूरीग्राम से शुरू होने वाला यह अभियान भाजपा की ओर से एक राजनीतिक प्रतीकवाद और भावनात्मक जुड़ाव दोनों का संगम है। इससे पार्टी बिहार के सामाजिक समीकरणों में अपनी पकड़ मजबूत करने और महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगी। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री मोदी की और भी कई सभाएं बिहार के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित हैं, जो बिहार चुनाव 2025 के लिए एनडीए के मजबूत चुनावी अभियान की दिशा तय करेंगी।