ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा

Bihar News: नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा पहुंचे बाबा दरबार...रूद्राभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंत्री अशोक चौधरी बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा सत्ता में लौटने की कामना की।

05-Nov-2025 12:43 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव कल 6 नवंबर को है. चुनाव जीतने को लेकर पक्ष-विपक्ष ने पूरी झोंक दिया है. वोटरों को मनाने-रिझाने की हर मुमकिन कोशिश की गई। सत्ता पक्ष का दावा है कि एक बार फिर एनडीए को बहुमत मिलेगा और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी अपनी टीम के साथ बाबा के दरबार में पहुंच गए और जलाभिषेक कर अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना किया. 

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तथा बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पूर्व, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर में रुद्राभिषेक किया। मंत्री अशोक चौधरी के साथ जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा तथा राजीव रंजन पटेल भी थे. इस अवसर पर अशोक चौधरी ने बाबा से यह प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनः बिहार का बागड़ोर संभालें , ताकि प्रदेश में विकास, सुशासन और स्थिरता की सरकार एक बार फिर स्थापित हो सके. 

अशोक चौधरी ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा और जनता के आशीर्वाद से बिहार में पुनः राजग की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो विकास की दिशा और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया है, वह आने वाले वर्षों में और अधिक सशक्त एवं व्यापक रूप में आगे बढ़ेगा।