बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
17-May-2025 07:10 PM
By FIRST BIHAR
Jyoti Malhotra: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से 6 पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे प्रकरण में एक बड़ा खुलासा सामने आया है।
जांच के दौरान ज्योति के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से पता चला है कि वह पहलगाम आतंकी हमले से ठीक एक महीने पहले श्रीनगर यात्रा पर गई थी। जनवरी में कश्मीर घूमने के बाद वह मार्च 2023 में पाकिस्तान भी गई। जांच एजेंसियों को पता चला है कि ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक अधिकारी दानिश के संपर्क में थी। उसी ने उसे पाकिस्तान भेजा था। पूछताछ में ज्योति ने स्वीकार किया कि वह 2023 में वीज़ा के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश उर्फ अहसान-उर-रहीम से हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई।
ज्योति दो बार पाकिस्तान गई, जहां दानिश के निर्देश पर उसकी मुलाकात अली अहवान नाम के व्यक्ति से हुई। अली ने उसके रहने और यात्रा की व्यवस्था की। इसी दौरान उसने उसे पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलवाया। पाकिस्तान में ज्योति की मुलाकात शाकिर और राणा शहबाज नाम के दो अन्य व्यक्तियों से भी करवाई गई। शाकिर का मोबाइल नंबर उसने अपने फोन में "जट रंधावा" नाम से सेव किया, ताकि किसी को संदेह न हो।
भारत लौटने के बाद भी ज्योति इन लोगों के संपर्क में बनी रही और स्नैपचैट, व्हाट्सऐप, और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से गोपनीय जानकारी साझा करती रही। वह लगातार पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से भी जुड़ी रही।
हिसार पुलिस ने 17 मई 2025 को ज्योति को अदालत में पेश किया और उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। हिसार सिविल लाइन थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के सीधे संपर्क में थी और अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है।