पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
06-Sep-2025 02:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: नालंदा के बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर स्थित पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक अपने घर से देर शाम से ही लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान सरबहदी निवासी 28 वर्षीय राजा चौधरी के रूप में हुई है, जो शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों के अनुसार, राजा चौधरी शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद ताश खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पोखर में उसका शव देखा और तत्काल इसकी सूचना स्वजन को दी। मृतक के चचेरे भाई भोला चौधरी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने राजा की बेरहमी से हत्या की है। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के निशान पाए गए हैं। हत्या के बाद शव को पोखर में फेंक दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से ताश के पत्ते भी बरामद हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।