चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
01-Feb-2025 08:09 PM
By First Bihar
patna crime: पिछले दो दिनों से 22 साल का युवक घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। थक हारकर परिजनों ने 31 जनवरी को बेऊर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को नौबतपुर से एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली।
नौबतपुर के पिपलावा थाना क्षेत्र के बकुवा गांव में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बेऊर थाना क्षेत्र के हरनीचक में रहने वाले विपिन कुमार के रूप में हुई। वह जहां किराये के मकान में परिजनों के साथ रहता था। लेकिन इससे पहले वो बिहटा के पिपलावा गांव में रहता था और बेऊर इलाके में बढ़ई का काम करता था। मृतक के भाई नवीन ने बताया कि एक साल पहले ही उसके भाई विपिन ने इंटर कास्ट मैरिज किया था। जिसके बाद पूरे परिवार ने नौबतपुर छोड़ दिया था और बेऊर थाना क्षेत्र के हरनीचक में किराये के मकान में रहने लगे थे। लव मैरिज करने के सालभर बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
मृतके भाई ने बताया कि 30 जनवरी को उनके घर पर एक व्यक्ति विपिन से मिलने आया था और उसे साथ अपने साथ ले गया था। जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे चारों तरफ ढूंढा लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी ही थी कि तभी नौबतपुर में एक युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने शव की पहचान लापता विपिन के रूप में की। दो दिनों से गायब विपिन की लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन को दाहिनी आंख और सिर में दो गोली मारी गयी है। वही घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।