मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Jan-2025 09:43 AM
By First Bihar
Lucknow Murder Case: नए साल के पहले दिन लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां एक युवक ने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। जश्न के बीच साल के पहले दिन हुई चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है।
मृतकों की पहचान अस्मा खातून, 9 साल की आलिया, 19 साल की आल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान आगरा निवासी अरशद के तौर पर हुई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फील्ड यूनिट सबूत इकट्ठा कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि परिवारिक कलह के कारण उसने यह वारदात को अंजाम दिया है।
लखनऊ की डीसीपी रवीना त्यागी ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। एक साथ चार लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है और लोग साल के पहले दिन हुई इस वारदात को लेकर हैरान हैं।