ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Ye Kaisi Sarabbandi: 2 लग्जरी कार से 1200 बोतल विदेशी शराब बरामद, 3...

Ye Kaisi Sarabbandi: 2 लग्जरी कार से 1200 बोतल विदेशी शराब बरामद, 3 महिला समेत 8 धंधेबाज गिरफ्तार

गिरफ्तार शराब तस्करों में 3 महिला और 5 पुरुष शराब तस्कर शामिल है। सुगौली थाने की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की।

17-Feb-2025 04:11 PM

By First Bihar

Bihar Crime: बिहार में करीब 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। ऐसा करने पर सजा का भी प्रावधान है। जिसके चलते लोग शराब को हाथ नहीं लगाते। कई लोगों ने तो शराब पीना ही छोड़ दिया है। वही कुछ लोग घर पर ही शराब मंगवाकर आज भी पी रहे हैं और आए दिन पकड़े भी जा रहे है। वही शराब की होम डिलीवरी करने वाले भी गिरफ्तार किये जा रहे हैं। 


ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की है जहां लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा है। दो लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है वही शराब के 8 धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में 3 महिला और  5 पुरुष शामिल है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि लग्जरी कार से आजकल शराब की तस्करी हो रही है। 


मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लग्जरी कार को पकड़ा और तलाशी ली तो उसमें से करीब 1200 शराब की बोतलें बरामद की गयी। वही कार में बैठे 8 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्करों में 3 महिला शराब माफिया और 5 पुरुष शराब तस्कर शामिल है। सुगौली थाने की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की।  


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट