ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar News: बिहार में महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, पति...

Bihar News: बिहार में महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Bihar News: बिहार के नालंदा में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सल्फास का शरबत बनाकर पी लिया.

30-Jun-2025 01:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है, जहां एक महिला ने पारिवारिक कलह में अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई जबकि तीनों बच्चों का इलाज जारी है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है। 


मृतक महिला की पहचान मघड़ा गांव निवासी राजीव रविदास की 35 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला ने हर दिन की तरह घर के सदस्यों के लिए नाश्ता बनाया था। महिला का पति मजदूरी के लिए बिहारशरीफ चला गया था। 


इसी बीच महिला ने घर में रखे सल्फास के पाउडर का शरबत बनाया और अपने तीनों बच्चों सुगी कुमारी, कल्लू कुमार और आर्यन को पिलाने के बाद खुद भी जहरीला शरबत पी लिया। देखते ही देखते सभी की हालत खराब होने लगी। गांव के लोगों ने महिला और उसके तीनों बच्चों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को विम्स रेफर कर दिया।


विम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि तीनों बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस की मानें तो घरेलू विवाद में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। महिला ने अपने बच्चों को जहर खिलाया इसके बाद खुद भी जहर का सेवन किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।