ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम,...

Bihar News: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम, हाल ही में धूमधाम से हुई थी शादी

बिहार के शिवहार में एक नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद खौफनाक कदम उठा लिया. महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.

03-Jan-2025 03:29 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के शिवहर में पति से विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने अपनी जान दे दी हालांकि लड़की के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.


जानकारी के मुताबिक, तरियानी थाना क्षेत्र के वंशिपचरा गांव में नीतू कुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ, उसके बाद नीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतका नीतू कुमारी की शादी 6 महीना पहले ही बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। लड़कीं के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तरियानी थाने में आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा