नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
09-Apr-2025 03:23 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में मोटर चुराने पहुंचे चोर ने 12 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामल की जांच में जुटी है।
बेतिया में बोरिंग मोटर चोरी का विरोध करने पर एक बच्चें का मर्डर कर दिया गया हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली हैं। बेतिया में 12 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज चीनी मिल के हजारी स्थित महेश जायसवाल के फुलवारी की है। मृतक की पहचान मंझरिया गांव निवासी बीरेंद्र चौधरी के बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है।
मृतक के पिता फुलवारी की रखवाली का काम करते हैं। मृतक की मां मूर्ति देवी ने बताया कि गांव का ही प्रदीप चौधरी फुलवारी से बोरिंग की मोटर चोरी कर रहा था। सत्यम ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बगल में फेंककर फरार हो गया।
सत्यम जब शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। देर रात तक जांच पड़ताल करने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव वालों के साथ परिजन जब बगीचा के पास ढूंढने गए तो सत्यम का शव संदिग्ध हालत में मिला। बच्चे के गले पर उंगलियों के निशान पाये गये हैं।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीण ने बताया कि प्रदीप चौधरी बाजार से शराब पीकर आ रहा था।
बताया जाता है कि जब प्रदीप चौधरी मोटर चोरी कर जा रहा था तब 12 साल का बच्चा सत्यम ने उसे चोरी करते देख लिया था। वह बोला कि हम पापा से कह देंगे कि आप मोटर ले गये हैं. इतना सुनते ही प्रदीप चौधरी आगबबूला हो गया और गला दबाकर मासूम सत्यम की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बच्चे की लाश को बागीचे में फेंक दिया और खुद मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रदीप चौधरी इलाके में चोरी किया करता है. उसकी हरकतों से हर कोई परेशान रहता है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट