खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Aug-2025 10:52 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना रविवार की बगहा चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनहा गांव की है। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, विवाहिता की शादी कुछ माह पूर्व ही बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार पहिया वाहन की लगातार मांग की जा रही थी। मायके पक्ष ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण यह मांग पूरी नहीं कर पाई। आरोप है कि इसी को लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था और अंजाम ये हुआ की महिला की जान ले ली गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
उधर, मृतका के मायके वालों का आरोप है कि चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी इस हृदयविदारक घटना को लेकर आक्रोश और गम का माहौल है। वहीं, घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारी स्तर पर भी इस मामले पर नजर रखी जा रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।