राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Mar-2026 06:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया, जब बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा के नाच को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बारात में शामिल युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, वैना गांव में सुरेंद्र चौधरी की बेटी की शादी थी। पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अखाड़ा गांव से बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था और लोग नाच-गाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई।
मारपीट के दौरान बारात में शामिल युवक सन्नी कुमार को बुरी तरह पीटा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाकर इलाज के लिए काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान पटना जिले के फतेहपुर अखाड़ा गांव निवासी सदन पंडित के 20 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं।
घटना के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए और मंगलवार को घोसी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।