अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Mar-2021 06:54 PM
By Pranay Raj
NALANDA: वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी भोसू भाई यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोसू यादव पर डकैती सहित दर्जनों मामले दर्ज है। गौरतलब है कि 7 मार्च 2021 को दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर में सिलाव नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा मचाया था और अपनी अपनी दुकाने बंद कर विरोध जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को धड़ दबोचा।
नालंदा एसपी हरिप्रसाथ एस ने बताया कि मृतक चितरंजन सिंह का गिरफ्तार आरोपियों के साथ भूमि विवाद था। 7 मार्च को एक युवती के बुलावे पर वार्ड पार्षद पति बिहारशरीफ आया था तभी घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर चितरंजन सिंह की हत्या कर दी। दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। नालंदा पुलिस के लिए यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था। जिसकी गुत्थी को अब नालंदा पुलिस ने सुलझा लिया है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष शशिरंजन, डीआईयू प्रभारी सुबोध कुमार, चंदन कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।