नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
07-Apr-2025 04:43 PM
By Vikramjeet
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में निगरानी की टीम ने एक घूसखोर डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने सोमवार को बिदुपुर अंचल कार्यालय में छापेमारी की और 12 हजार रुपए घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर को धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर अंचल कार्यालय में तैनात डाटा इंट्री आपरेटर आदित्य कुमार के बारे में निगरानी को शिकायत मिली थी। जांच में निगरानी ने आरोप को सही पाया। इसके बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम वैशाली के बिदुपुर स्थित अंचल कार्यालय आ धमकी।
टीम ने जाल बिछाया और 12 हजार रूपये लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को रंगेहात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी डाटा ऑपरेटर ने दाखिल ख़ारिज के नाम पर पीड़ित से पैसों की डिमांड की थी। स्थानीय शैलेंद्र सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि दाखिल खारिज के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार द्वारा 20,000 की मांग की गई है।
आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को 12, 000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां उसे निगरानी कोर्ट के समझ पेश किया जाएगा।