नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
08-Apr-2025 11:13 AM
By SANT SAROJ
Bihar Crime News: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आया एएसआई एसडीपीओ का रीडर है और किसी केस में पैरवी के नाम पर रुपए ले रहा था।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग की टीम को सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को लेकर शिकायत मिली थी। जांच के दौरान आरोप को सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से सुपौल पहुंची और घूसखोर एएसआई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
बताया जा रहा है कि किसी केस में पैरवी करने के नाम पर वीरपुर SDPO के रीडर ने एक शख्स से पैसों की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी से की थी। जिसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार की सुबह 9 बजे SDPO के रीडर ASI स्टेनो मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।